फिरोजाबाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर देशभर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में फिरोजाबाद पुलिस ने शुक्रवार देर शाम रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस सुरक्षा अभियान के दौरान यात्रियों के सामान की बारीकी से तलशी ली गई और संदिग्ध व्यक्तियों पर खास नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को समाप्त करने के लिए चलाया गया।
