• Fri. Apr 17th, 2026

ताज की सुरक्षा के लिए हुआ मॉक ड्रिल | Taj Security | Mock Drill | Taj Mahal Alert | Sea News

May 13, 2025

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच ताजमहल जैसे संवेदनशील और अंतरराष्ट्रीय धरोहर स्थल की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. शनिवार तड़के करीब 5:00 बजे ताज सुरक्षा एजेंसियों द्वारा एक मॉकड्रिल किया गया, जिसमें दशहरा घाट की ओर से संदिग्धों द्वारा ताजमहल में घुसपैठ करने की कोशिश का दृश्य रिहर्सल किया गया. मॉकड्रिल के दौरान ताज सुरक्षा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति यमुना नदी की ओर से ताजमहल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं. सूचना मिलते ही सुरक्षा पुलिस और सीआईएसएफ के जवान तत्परता से एक्टिव मोड में आए और कुछ ही मिनटों में दशहरा घाट पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया. जवाबी कार्रवाई में एक-एक कर सभी ह्यघुसपैठियोंह्ण को निष्क्रिय कर दिया गया. यह पूरा घटनाक्रम एक अभ्यास था, जिसका उद्देश्य ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करना था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *