जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को लेकर कई सख्त फैसले लिए हैं, जिनका असर अब जमीनी स्तर पर नजर आने लगा है। इन्हीं फैसलों की पहली आहट उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दिखाई दी है, जहां एक पाकिस्तानी महिला को महज 48 घंटे में भारत छोड़ने का फरमान सुनाया गया है। बरेली में रह रही पाकिस्तानी महिला शहनाज को 48 घंटे में देश छोड़ना होगा |
