इटावा के कोतवाली थाना क्षेत्र के मेहरा चुंगी के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार में बैठे लोगों ने समय रहते दरवाजे खोलकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई और राख में बदल गई। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक पहुंची, कार पूरी तरह जल चुकी थी। हीटवेव के कारण कारों में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
