गुरूवार को भी उत्तर प्रदेश के सबसे गर्म पांच शहरों की सूची में आगरा भी शामिल रहा। मौसम विभाग के पूवार्नुमान केंद्र के अनुसार आगरा का पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। साथ ही लू भी चलने की आशंका व्यक्त की गई है। ऐसे में अब तक ताज नगरी में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को छू चुका है जिसने सभी की चिंता बढ़ा दी है |
