आगरा और दिल्ली में मनी एक्सचेंज रेट अलग होने के चलते एंपोरियम संचालक का गाइड और विदेशी पर्यटक से विवाद हुआ था, एंपोरियम संचालक की गाइड के साथ गहमागहमी से पर्यटक दंपति सहम गए थे, इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है वहीं एंपोरियम संचालक ने इसे कमीशन का विवाद बताया है, पुलिस भी एंपोरियम संचालक की दलील से सहमत नजर आ रही है।
