• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

पैराट्रूपर्स की सूझबूझ से टला हादसा | Indian Army | Paratrooper Hero | Sea News

Apr 22, 2025

किरावली आगरा थाना क्षेत्र के गांव जखा में सोमवार को सेना के एक जवान ने अपनी सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दरअसल, वायुसेना के दो पैराशूट दिशा भटकने से हवा में अनियंत्रित हो गए थे, जिनमें से एक पैराशूट गांव के गेंहू के खेत में गिरा। घटना के अनुसार, जब पैराशूट अनियंत्रित हो गया, तो उस समय बिजली की हाई टेंशन लाइन के पास था। यदि पैराशूट इन हाई-टेंशन तारों से टकराता तो बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन जवान ने समय रहते पैराशूट को खेतों में ड्रॉप कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही थाना किरावली पुलिस मौके पर पहुंची और जवान से घटना के बारे में जानकारी ली। सैन्य अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और जवान को सुरक्षित रूप से अपने साथ ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *