गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र के नैसारा गांव के पास, कूचपुर के नजदीक, सोमवार सुबह करीब दो बजे एक सरसों तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।टैंकर के पलटते ही उसमें भरा हुआ तेल बाहर निकलकर गड्ढे में भर गया। टैंकर वाराणसी से गाजीपुर के तरफ आ रहा था।जैसे ही आसपास के लोगों को इस बारे में पता चला, वो अपने-अपने घरों से बर्तन लेकर पहुंच गए और तेल भर-भरकर ले जाने लगे।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लोग बर्तन में तेल भरते नजर आ रहे हैं। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी।
