इटावा के भरथना क्षेत्र में टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। टमाटर के दाम 1 से 2 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इतनी कम कीमत पर किसानों को फसल की लागत भी नहीं निकल रही है। इस बात से परेशान होकर किसानों ने पहले टमाटर मुफ्त में लेने की सार्वजनिक घोषणा की। लेकिन जब कोई लेने नहीं आया तो मजबूरी में खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया।
