इटावा कलेक्ट्रेट परिसर में कोर्ट मैरिज करने आए प्रेमी युगल के परिवार का हाइवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष को बुलाया लेकिन दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। और कलेक्ट्रेट परिसर में करीब एक घंटे तक महिलाओं और पुरुषों के बीच हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। परिवार के साथ आई युवती ड्रामे के बाद अपने प्रेमी के साथ चली गई|
