एक महिला अपने पिता के मकान पर पिछले 2 महीने से पत्थर फेंक रही है। वह स्कूटी पर पत्थर लेकर आती है और घर पर पत्थर फेंकती है। फिर स्कूटी लेकर फरार हो जाती है। बेटी की इन हरकतों से परेशान पिता ने उसके खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस अब तक उसका पता नहीं लगा पाई है। आखिर वह कहां रहती है, इसके पीछे क्या वजह है। महिला की ये हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है
