दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद सुप्रीम अदालत ने दिल्ली पुलिस को कठघरे में खड़ा करते हुए सख्त सवाल किए हैं, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा है कि सिर्फ दीवाली ही नहीं, बल्कि पूरे साल आतिशबाजी पर प्रतिबंध होना चाहिए, राजनीतिक दलों के जश्न और शादी समारोहों में होने वाली आतिशबाजी पर दिल्ली पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी है।
