रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा कपूर दूसरा जन्मदिन मनाया। इस खास दिन पर रणवीर कपूर की माँ नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर सहनी ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें राहा बेहद प्यारी लग रही हैं। फोटो के सोशल मीडिया पर आने के बाद फैंस भी राहा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। राहा के बर्थडे पर फोटो में राहा आलिया, रणबीर के बीच में बैठी हुई नजर आ रही हैं। नीतू कपूर ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘आज हमारे प्यार का जन्मदिन है। ईश्वर तुम्हें खूब आशीर्वाद दे।’
