नगर निगम की लापरवाही के कारण कई लोग हादसों के शिकार होते है. ऐसी ही लापरवाही मध्यप्रदेश के इंदौर में सामने आई है. नगर निगम की लापरवाही के कारण रास्ते का काम ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को करना पड़ा. सड़क के बीच गड्डा हो गया था, उसको नगर निगम के कर्मचारियों ने नहीं बुझाया था.जिसके कारण ये काम ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को करना पड़ा.वीडियो में आप देख सकते है की ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी हाथ में फावड़ा लेकर मिट्टी से सड़क के गड्डे बुझा रहे है, जहां एक तरफ इन ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की लोग तारीफ कर रहे है तो वही दूसरी तरफ नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों पर लोग नाराजगी भी जता रहे है.
