• Fri. Sep 11th, 2026

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल पांच आरोपी गिरफ्तार | Baba Siddiqui Murder | Case | Sea News

Oct 21, 2024

 

महाराष्ट्र में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद आज छठे दिन मुबंई पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा ने कार्रवाई करते हुए पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि इससे पहले एनसीपी नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इस वारदात का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है।विशेष सूचना के आधार पर रायगढ़ जिले के पनवेल और कर्जत में अपराध शाखा की तरफ से छापेमारी की गई जिसके बाद अपराध से संबंधित साजिश और उसे अंजाम देने के लिए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *