महाराष्ट्र में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद आज छठे दिन मुबंई पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा ने कार्रवाई करते हुए पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि इससे पहले एनसीपी नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इस वारदात का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है।विशेष सूचना के आधार पर रायगढ़ जिले के पनवेल और कर्जत में अपराध शाखा की तरफ से छापेमारी की गई जिसके बाद अपराध से संबंधित साजिश और उसे अंजाम देने के लिए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
