• Fri. Sep 11th, 2026

Delhi : तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया | Tihar Jail | SEA NEWS

Oct 21, 2024

 

 

तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद आप नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि डॉक्टर की सलाह के बावजूद उन्हें जानबूझ कर प्रताड़ित किया जा रहा था और अकेले रखा जा रहा था। सत्येंद्र जैन ने कहा, ‘अगर लोकतंत्र नहीं होता तो केंद्र सरकार अब तक मुझे फांसी पर लटका चुकी होती। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर हम बदलाव लाने की कोशिश करेंगे तो हमें जेल जाना पड़ेगा। जेल जाने के बाद हमारे कई नेताओं के मन में हमेशा यही ख्याल आता था कि वे हमें क्यों तोड़ना चाहते हैं? हमने इस बारे में काफी सोचा और हम इस नतीजे पर पहुंचे कि वे बस हमें और हमारे द्वारा लाए गए बदलाव को रोकना चाहते हैं। मेरे खिलाफ इस केस को चलते हुए 7 साल से ज्यादा हो गए हैं। अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है, उनका एकमात्र उद्देश्य मुझे, मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना था। मुझे महीनों तक एकांत कारावास में रखा गया। जेल से सीसीटीवी फुटेज जो व्यापक रूप से प्रसारित की गई थी, उससे मेरे जेल में बिताए गए अच्छे समय के बारे में बहुत शोर मचा था, लेकिन वे सुविधाएं सभी कैदियों को दी गई थीं। जेल में मेरा 40 किलो वजन कम हो गया था, लेकिन वे इसे लोगों को कभी नहीं दिखाएंगे। मैं लगभग मर ही गया था।ह्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *