गाजियाबाद के क्रॉस रिपब्लिक क्षेत्र में रहने वाले एक कारोबारी के घर काम करने वाली मेड के पेशाब से आटा गूंथकर रोटी बनाने के बाद अब झारखंड के गढ़वा से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां गोलगप्पे बनाने के लिए पैरों से आटा गूंथा जा रहा था. वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू की. इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्से का महौल है. यह घटना मझिआंव बाजार थाना क्षेत्र की है, यहां दो दुकानदार गोलगप्पा बनाने के लिए पैर से आटा गूंथने का काम कर रह थे. दोनों आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वो गोलगप्पे में स्वाद बढ़ाने के लिए हार्षिक और यूरिया खाद का भी इस्तेमाल कर रहे थे.
