यूपी के मऊ जिले में अस्पताल के अंदर एक डॉक्टर और सपा सांसद राजीव राय के बीच तीखी बहस हो गई. किसी बात पर तमतमाए राजीव राय ने जब डॉक्टर से ऊंची आवाज में तमीज से बात ना करने की हिदायत तो डॉक्टर ने भी सपा सांसद को अस्पताल के बाहर नेतागिरी झाड़ने की नसीहत दे डाली. इस दौरान अस्पताल में गहमागहमी का माहौल पैदा गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
