आगरा का ताजमहल जो न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में प्रेम का प्रतीक और वास्तुकला का अद्भुत नमूना माना जाता है। इन दिनों स्ट्रीट डॉग की समस्या से जूझ रहा है। ताजमहल के प्रवेश द्वार पर स्ट्रीट डॉग की टोली दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जो वहां आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। शनिवार की सुबह यह समस्या और भी गंभीर हो गई जब कुछ विदेशी पर्यटकों को इन स्ट्रीट डॉग्स ने परेशान करना शुरू कर दिया। ताजमहल के मुख्य प्रवेश द्वार पर विदेशी पर्यटकों का एक समूह लाइन में खड़ा था, जब अचानक स्ट्रीट डॉग का एक झुंड वहां आ धमका। स्ट्रीट डॉग पर्यटकों के बीच इधर-उधर मंडराते रहे और उन्हें डराने का प्रयास करने लगे। यह वीडियो न केवल ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है बल्कि आगरा नगर निगम की नाकामी को भी उजागर करता है।
