कानपुर जिले के धरमपुर गांव में आयोजित एक दंगल में पहलवान के साथ मारपीट की गई. पहलवान को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. घटना मंगलपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. जहां पर जसापुर गांव के पहलवानों पर गांव के सैकडों लोगों ने हमला कर दिया. ऐसे में जान बचाने के लिए पहलवानों को बिना कपड़ो के ही भागना पड़ा. जानकारी के मुताबिक कुश्ती के दौरान ग्रामीणों के हुटिंग के कारण विवाद की शुरूवात हुई. इस समय ग्रामीणों के साथ साथ आयोजन कमेटी के सदस्यों ने भी पहलवान से मारपीट की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
