• Thu. Sep 10th, 2026

Chhapra Bihar : हाथी ने सड़क पर मचाया आतंक | Elephant | Bhuili village | Sea News

Oct 14, 2024

बिहार के छपरा में एक हाथी गुस्से में बौखला गया और जिसके कारण उसने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने इस दौरान कार को खिलौने की तरह कुचला ,तो वही एक शख्स की भी हाथी ने जान ले ली. वीडियो में देखा जा सकता है हाथी के ऊपर कुछ लोग बैठे हुए है और सड़क पर हाथी गुस्सा होकर दौड़ रहा है और लोग अपनी जान बचाते हुए भाग रहे है, हाथी दौड़ते हुए एक कार को अपना निशाना बनाता है और कार को खिलौने की तरह तहस नहस कर डालता है. हाथी के इस हमले में एक शख्स की मौत भी हो गई है. जानकारी के मुताबिक छपरा जिले के एकमा के भुईली गांव में प्रसिद्ध अखाड़े का आयोजन कराया था. इस मेले को देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे. इस जुलुस में अचानक एक हाथी बौखला गया और वो बेकाबू होकर सड़क पर दौड़ने लगा. गुस्साएं हाथी ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *