महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री मुंबई के बांद्रा पश्चिम से 3 बार विधायक रह चुके बाबा सिद्दीकी की शनिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. अब उनके शव का पोस्टमार्टम कूपर अस्पताल में हो रहा है. घटना की सूचना के बाद देश भर में उनके जानने वालों में दुख की लहर है. मूल रूप से बिहार के रहने वाले बाबा सिद्दीकी ने मुंबई में अपनी अलग पहचान बनायी थी. घटना को लेकर पक्ष और विपक्ष के तमाम नेताओं ने दुख जताया है. सूत्रों के अनुसार, आरोपी पिछले 25-30 दिनों से उस इलाके की रेकी भी कर रहे थे. तीनो आरोपी आॅटो रिक्शा से बांद्रा ईस्ट शूटिंग स्पॉट (जहां पर गोली चलाई गई) पर आए थे.
