• Fri. Apr 17th, 2026

Maharashtra : अमरावती में पुलिस स्टेशन पर पथराव | Narsingh Anand Saraswati | Amravati city |sea news

Oct 7, 2024

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहनेवाले गाजियाबाद के यति नरसिंह आनंद सरस्वती के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर सैकड़ो की तादाद में लोग अमरावती शहर के नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन में पहुंचे. जहां गुस्साएं नागरिकों ने पत्थरबाजी की. इस दौरान भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को आसू गैस छोड़ने पड़े. इस घटना के बाद अमरावती शहर में तनाव का माहौल है. विवादित बयान देने के बाद नरसिंह आनंद सरस्वती के खिलाफ कई शहरों में अल्पसंख्यक समाज की ओर से प्रदर्शन किए गए. इसके साथ ही कई जगहों पर उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई. जानकारी के मुताबिक एक जगह से उनकी गिरफ्तारी भी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *