• Fri. Apr 17th, 2026

‘आज अपना ‘नमस्ते’ भी मल्टीनेशनल हो गया है’| Narendra Modi | New York | sea news

Sep 23, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क के नासाउ कोलिजियम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब हमारा नमस्ते भी मल्टीनेशनल हो गया है, लोकल से ग्लोबल हो गया है. मैंने हमेशा प्रवासी भारतीयों की क्षमताओं को समझा है. यह बात मैंने तब भी समझी थी, जब मेरे पास कोई आधिकारिक पद नहीं था. मेरे लिए आप सभी भारत के सशक्त ब्रांड एंबेसडर रहे हैं. इसीलिए मैं आपको ‘राष्ट्रदूत’ कहता हूं. आपने भारत को अमेरिका से और अमेरिका को भारत से जोड़ा है. आपके कौशल, प्रतिभा और प्रतिबद्धता की कोई तुलना नहीं है. आप भले ही सात समंदर दूर हों, लेकिन कोई समंदर इतना गहरा नहीं है कि आपको भारत से दूर रख सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *