विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर के प्रसाद रुपी लड्डू में पशुओं की चर्बी के आरोप से छिड़े विवाद के बाद तेलुगू देसम पार्टी ने गुरुवार को इसकी लैब रिपोर्ट में भी पुष्टि का दावा किया। टीडीपी ने कहा कि लड्डू के घी के नमूनों की जांच के बाद गुजरात की प्रयोगशाला ने मिलावट को सही पाया है।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने वाई एस आर सी पी पर भगवान बालाजी के प्रसाद में पशु चर्बी के इस्तेमाल का आरोप लगाया है, जिसके बाद राज्य में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
