पूरे आत्मविश्वास के साथ वंदे भारत एक्स्प्रेस को चला रही है यह झारखंड की बेटी रितिका है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को टाटानगर.पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का वर्चुअल उद्घाटन किया थाण् इस बीच इस वंदे भारत एक्सप्रेस की लोको पायलट झारखंड के आदिवासी समुदाय की 27 वर्षीय रितिका तिर्की खूब सुर्खियां बटोर रही हैंण् झारखंड के बीजेपी नेता चंपाई सोरेन ने भी रितिका का वीडियो शेयर कर उनकी सराहना की हैण्
