• Sun. Oct 25th, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से दूंगा इस्तीफा’ | Delhi | Chief Minister | Aam Aadmi Party | Sea News

Sep 16, 2024

जेल से रिहाई के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का जोश हाई है. उन्होंने रविवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकतार्ओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान किया. केजरीवाल ने कहा कि आज से दो दिन बाद मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा. केजरीवाल ने कहा कि मैं इस्तीफा इसलिए दे रहा हूं क्योंकि इन्होंने मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं.इन्होंने मुझपर और मनीष सिसोदिया पर इल्जाम लगाए. मैं आज आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या केजरीवाल ईमानदार है या बेईमान. मैं इसलिए राजनीति में नहीं आया था. आज मैं अग्निपरीक्षा के लिए तैयार हूं. उन्होंने कहा कि अगर आपको लगता है कि मैं ईमानदार हूं तो मुझे वोट देना. आप जब जिता दोगे तभी मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा. केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी से ही कोई मुख्यमंत्री बनेगा. विधायक दल की बैठक होगी. मैं और मनीष सिसोदिया जनता की अदालत में जा रहे हैं. अगर हम ईमानदार हैं तो वोट देना वरना मत देना. इसका मतलब साफ है कि अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद मनीष सिसोदिया भी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *