बिहार के गया में एक अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला. यहां एक रेल इंजन पटरी छोड़कर खेतों में दौड़ने लगे. ये नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. दरअसल, यहां मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया खेत में चला गया. यह घटना वजीरगंज में गया-किउल रेल रेलखंड पर वजीरगंज स्टेशन एवं कोल्हना हॉल्ट के बीच रघुनाथपुर गांव के पास हुई. जानकारी के अनुसार लोको पायलट इंजन को लेकर लूप लाइन से गया की ओर जा रहे थे कि अचानक इंजन उनके नियंत्रण से बाहर हो गया और खेत मे उतर गया. हालांकि रेल इंजन के साथ कोई और बोगी नहीं था और घटना में लोको पायलट सुरक्षित रहा.इस दुर्घटना में केवल रेल पटरी व रेल इंजन को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है.
