• Tue. Jul 28th, 2026

Delhi : प्रधानमंत्री ने पैरालंपिक खिलाड़ियों के साथ की बातचीत | Pm Modi | Paris Paralympian player

Sep 14, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने आवास पर भारत के पेरिस पैरालिंपियन खिलाड़ियों से मुलाकात की. अब इसका फुल वीडियो सामने आ गया है. पीएम मोदी ने इस दौरान 29 पदक जीतने के रिकॉर्ड के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी. पीएम से मुलाकात के दौरान पेरिस पैरालंपिक के खिलाड़ी बेहद खुश दिखे. पीएम मोदी ने इस दौरान जैवलिन थ्रोअर नवदीप सिंह और आर्चर शीतल देवी से कहा कि आप दोनों की रील सबसे ज्यादा वायरल हुई. पीएम मोदी ने इस मुलाकात के दौरान पैरालंपिक के खिलाड़ियों की हिम्मत बढ़ाई. वहीं उन्होंने कहा कि पैरा खिलाड़ियों को देखने का नजरिया बदलना चाहिए. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि पैरा खिलाड़ियों का हिस्सा लेना ही बेहद महत्वपूर्ण है. पीएम मोदी की बातें सुनकर पैरालंपिक के खिलाड़ी भी खुश दिखे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *