12 अप्रैल को समाजवादी पार्टी करणी सेना के जवाब में सदभावना रैली निकालेगी, ये रैली पार्टी कार्यालय से गांधी जी की प्रतिमा तक जाएगी। जिसकी अनुमति के लिए समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल डीसीपी सिटी से मिला। इस प्रतिनिधि मंडल ने पार्टी सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर हुई तोड़फोड़ में नामजद करणी सेना के सदस्यों की गिरफ्तारी की माग भी की।
