प्राचीन हनुमान मंदिर बगीची महोत्सव मण्डल की ओर से तृतीय श्री हनुमान जन्मोत्सव पर सिटी स्टेशन रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। घटिया आजम खां स्थित पोरवाल धर्मशाला पर आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने महोत्सव के आमंत्रण पत्र का विमोचन कर भक्तों को शोभायात्रा में आमंत्रित किया |
