उत्तर प्रदेश के कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया के दौरान एक और इंजीनियर की मौत का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। फरुर्खाबाद निवासी इंजीनियर मयंक कटियार की मौत डॉक्टर अनुष्का तिवारी के अंपायर हेयर ट्रांसप्लांट क्लीनिक में कराए गए हेयर ट्रांसप्लांट के महज 24 घंटे के भीतर हो गई। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही, गलत इलाज और गैर-पेशेवर रवैये के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह घटना शहर में निजी क्लीनिकों की विश्वसनीयता और मेडिकल प्रोटोकॉल पर सवाल उठा रही है।
