अगर किसी भी छात्रा या महिला से किसी ने छेड़छाड़ की या फिर परेशान करने का प्रयास किया तो उसकी खैर नहीं, क्योंकि अब वीमैन सेफ्टी के लिए आगरा महिला पुलिस ने कमर कस ली है, अब शोहदे छात्राओं को परेशान नहीं कर पाएंगे, हर गर्ल्स स्कूल कालेज के बाहर एंटी रोमियो स्क्वायड तैनात किया गया है वहीं स्कूल कालेजों के बाहर शिकायत पेटिका भी लगाई गयी है। महिला दिवस पर महिलाओं को जागरुक करने के लिए वॉकथॉन का आयोजन भी महिला पुलिस करने जा रही है।
