ताजगंज क्षेत्र में सूदखोर महिला ने दर्जन भर से अधिक महिलाओं को भुखमरी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है, ब्याज पर पैसे देकर मनमानी रकम वसूल रही है, मलपुरा क्षेत्र में रेस्टोरेंट चला रही महिला ने सूदखोर महिला से दो बार में तीन लाख रुपये लिये थे लेकिन ब्याज पर ब्याज लगाकर करीब चालीस लाख रुपये एेंठ लिये और अब 50 हजार की और डिमांड कर रही है, पीड़िता ने अधिवक्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री के साथ पुलिस के अधिकारियों को शिकायतीपत्र भेजा है |
