सीएम योगी बुधवार को आगरा में होंगे, वे जीआईसी मैदान पर सरकार के आठ साल की उपलब्धियों को बताने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे, इस प्रदर्शनी में पुलिस प्रशासन से लेकर हर विभाग की विकास परक योजनाओं को साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं की डिजीटल जानकारी भी मिलेगी, तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी का उद्घाटन आगरा के प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह करेंगे।
