फतेहपुर सीकरी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर रस्म सज्जादगी और जानशिनी का आयोजन किया गया था, अरशद फरीदी दरगाह के 17वें सज्जादानानशीन बने। ये कार्यक्रम दरगाह के नजदीक स्मारक परिसर में ही आयोजित किया गया था, इस ऐेतिहासिक स्मारक परिसर में बिना अनुमति के कुर्सी, मेज और टेंट लगाकर कार्यक्रम मामला सामने आया हैं। आपको बता दे कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और विभागीय अनुमति के बिना की गई है, जो साफ तौर पर नियमों और कानूनों का उल्लंघन है। हालांकि इस मामले में ए एस आई अधिकारी कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
