अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 23 अप्रैल को अपने पारिवारिक दौरे पर ताजमहल आने वाले हैं. वह आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे. जानकारी के मुताबिक उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रह सकते हैं. वहीं उपराष्ट्रपति की यात्रा से पहले अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों का एक 80 सदस्यों का दल आगरा पहुंच चुका है।
