भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आगरा की आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर 11, पूरी तरह भीमनगरी में तब्दील हो गई है। पूरे क्षेत्र को भव्य सजावट और लाइटिंग से रोशन किया गया है। मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा।
