• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

सीएम की सहमति से सपा सांसद के निवास पर हमला -अखिलेश

Mar 27, 2025

समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन, जिन्होंने हाल ही में राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया था, के आगरा स्थित घर पर हमला हुआ है। इस घटना के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सिर्फ अपने राजनीतिक लाभ के लिए इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करती है और देश में नफरत फैलाती है। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि रामजी लाल सुमन के घर पर जब हमला हुआ तो मुख्यमंत्री उस जिले में थे । उनके बिना इस हमले का होना संभव नहीं था, और मुख्यमंत्री कहीं न कहीं इस मामले में शामिल हैं। इसका मतलब यह सब मुख्यमंत्री की सहमति से हुआ है. साथ ही अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, अब बुलडोजर भी छिन गया क्या अब बुलडोजर कोई और चलवा रहा है और कोई और चला रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *