विवरण- हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से तबाही मचने के बाद, समेज गांव में सीआईएसएफ द्वारा बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ ने कुल्लू, मंडी और शिमला क्षेत्रों में व्यापक तबाही मचाई। बादल फटने की घटना 31 जुलाई और 1 अगस्त की दरम्यानी रात को हुई। अधिकारियों के अनुसार, 6 शव बरामद किए गए हैं और कई लोग अभी भी लापता हैं। 60 से ज्यादा घर बह गए और कई गांव बुरी तरह प्रभावित हुए।
