भाजपा का गांव चलो अभियान इस समय जोर शोर से चल रहा है, शुक्रवार को सांसद राजकुमार चाहर ने पार्टी के वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह और पूर्व विधायक कालीचरन सुमन के साथ धनौली गांव में जन संपर्क किया। सांसद और पार्टी के नेताओं ने धनौली गांव में राज्य और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी लोगों को दी।
