बोदला सिकंदरा मार्ग पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखी सरकारी गाड़ी ने एक के बाद एक कई गाड़ियों में टक्कर मारी। जिसमें एक महिला घायल हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है , पुलिस ने गाड़ी में बैठे दो लोगों को हिरासत में ले लिया है जो शराब के नशे में थे। दोनों लघु सिंचाई विभाग के कर्मचारी बताए जा रहे है।
