इस साल होली और जुमा एक दिन ही पड़ रहे हैं. यही वजह है कि संभल में काफी एहतियात बरती जा रही है. संभल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यूपी पुलिस के बड़े अधिकारी मीटिंग कर रहे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं. वहीं, होली और जुमा को लेकर संभल में पीस कमेटी की बैठक हुई थी, इस दौरान संभल सीओ अनुज चौधरी ने विवादित बयान दे दिया, जिससे पूरे देश में बवाल मच गया है.साल में जुमा 52 बार आता है और होली सिर्फ एक बार आती है. जिसको होली खेलनी हो और जिसके भीतर होली खेलने की कैपेसिटी हो वही घर से बाहर निकले. वरना घर के अंदर रहकर ही नमाज पढ़े |
