सीबीएसई बोर्ड ने हाईस्कूल इंटर का रिजल्ट जैसे ही घोषित किया श्रीराम सेंटेनियल स्कूल के छात्र-छात्रायें खुशी से झूम उठे…..श्रीराम सेंटेनियल स्कूल के होनहार छात्र नैतिक अग्रवाल ने बाजी मारते हुये 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर सिटी टॉप करते हुये स्कूल का नाम रोशन कर दिया है……नैतिक की इस सफलता से स्कूल के मैनेजमेंट ने बधाई देते हुये नैतिक के उज्जवल भविष्य की कामना की है…..स्कूल के चेयरमैन डॉ.सुबोध गुप्ता ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाऐं दी हैं.
