शाहजहां गार्डन का नाम कभी विक्टोरिया पार्क हुआ करता था लेकिन अब शाहजहां गार्डन का नाम बदलने की मांग शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शाहजहां गार्डन का नाम महारानी अहिल्याबाई होलकर रखने की मांग की है।
