केंद्रीय भीमनगरी महोत्सव समिति के साथ मिलकर भीमनगरी समारोह आयोजन समिति आवास विकास कॉलोनी में वर्ष 2025 की भीमनगरी सजाने जा रही है । सोमवार को आयोजन समिति ने आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 11 मैदान पर विशाल भीम मंच का बौद्ध रीति से भूमि पूजन किया, भूमि पूजन कार्यक्रम में महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं |
