• Thu. Sep 10th, 2026

वाइन शॉप मे लगी भीषण आग | Ghaziabad Fire | Wine Shop Fire | Sea News

Mar 25, 2025

गाजियाबाद शहर की एक वाइन शॉप में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में आग लगने की ये घटना सामने आई, जहां देर रात एक बजे वाइन शॉप में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। आनन-फानन में इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग लगने की इस घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *