उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने मैदान में न उतरने का फैसला लिया है। इस पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लोकसभा में नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। आचार्य ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी टोली ने पूरी कांग्रेस पार्टी का पिंडदान कर दिया। इसके साथ ही आचार्य प्रमोद कृष्णम ने यह भी कहा कि कांग्रेस को अपना झंडा और निशान समाजवादी पार्टी (सपा) को सौंप देना चाहिए।
