राज्यसभा सांसद नवीन जैन द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे गए पत्र का सकारात्मक उत्तर प्राप्त हुआ है। नवीन जैन ने 3 जनवरी को रेलमंत्री को पत्र लिखकर श्रीगंगानगर से हावड़ा होते हुए आगरा छावनी तक संचालित होने वाली उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस के पुन: संचालन की मांग की थी,इस पत्र के आधार पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गाड़ी के पुन: संचालन हेतु विस्तृत जांच के निर्देश संबंधित निदेशालय को दे दिए है, इस सकारात्मक पहल पर सांसद नवीन जैन ने केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह ट्रेन पुन: शुरू होने से दैनिक यात्रियों और पार्सल यातायात को बड़ी राहत मिलेगी,श्रीगंगानगर से हावड़ा होते हुए आगरा छावनी तक संचालित होने वाली 13008/13007 उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस के पुन: संचालन की मांग की थी, जिसे कोविड काल के दौरान बंद कर दिया गया था, यात्रियों को इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी राहत: इस ट्रेन के बंद होने से आगरा, कानपुर, प्रयागराज, गया, धनबाद, कोलकाता सहित कई शहरों के यात्रियों को बड़ी असुविधा हो रही थी। पुन: संचालन से सैकड़ों यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन उत्तर भारत से पूर्वी भारत तक व्यापारिक गतिविधियों का एक प्रमुख साधन थी। इसके पुन: संचालन से व्यापारियों और किसानों को अपने उत्पाद देश के दूसरे हिस्सों तक भेजने में आसानी होगी साथ ही आगरा जैसे ऐतिहासिक शहर के लिए यह ट्रेन देश के पूर्वी हिस्से से पर्यटकों के आवागमन में सहायक होगी, जिससे पर्यटन को नई ऊर्जा मिलेगी
